बदायूं, मार्च 7 -- उझानी। होली मिलन के दौरान चारपाई पर बैठे वृद्ध की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई थी। जिसकी अगले दिन मृतक कप्तान सिंह की पत्नी नारायण देवी की तहरीर पर पुलिस ने कछला के ही वार्ड नंबर सात भट्टा नगला निवासी मुकेश उर्फ भोले पुत्र जहांन सिंह ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कछला के वार्ड सात भट्टा नगला निवासी 65 वर्षीय कप्तान सिंह की चारपाई पर बैठे समय ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई थी। जबकि मोहल्ले के ही सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका उपचार चल रहा है। मृतक की पत्नी नारायण देवी ने बताया की मोहल्ले का ही मुकेश उर्फ भोला गली में तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाकर चारपाई पर बैठे उनके वृद्धि पति को रौंद दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...