रुडकी, जुलाई 3 -- मंगलौर, संवाददाता। नारसन में स्वाइन वाइन पब्लिक स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के ग्राम खुर्द, जनता रोड निवासी सोनू कुमार (27) गत 30 जून की रात को अपनी बाईक पर सवार होकर अपने गांव से पुरकाजी स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था। जैसे ही सोनू नारसन के पास स्थित स्वाइन वाइन पब्लिक स्कूल के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाईक को जोरदार टक्कर मार दी थी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक के खिलाफ केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...