गिरडीह, मार्च 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नईटांड़ निवासी ट्रैक्टर चालक 19 वर्षीय इब्राहिम अंसारी की निर्मम हत्या कर पचंबा थाना क्षेत्र के कजरो और पिंडाटांड़ जामुन पेड़ के नीचे शव फेंक दिये जाने के मामले में पचंबा पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नईटांड़ निवासी बबलू राम उर्फ बबलू कुमार राम एवं बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बरियाबाद निवासी बाबूचन्द यादव शामिल है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को शनिवार को पचंबा पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि 08 मार्च की सुबह पचंबा थाना क्षेत्र के कजरो और पिंडाटांड़ जामुन पेड़ के नीचे इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.