गढ़वा, मई 20 -- चिनिया। थाना क्षेत्र के छतैलिया गांव के पत्थर गडवा टोला के बिजली सब स्टेशन के पास बुधवार शाम लगभग 7 बजे एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक 25 वर्षीय विपिन कोरवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर गिट्टी गिराकर वापस आ रहा था। तभी सड़क पर भैंस आ जाने के कारण उसे बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी बिक्कू कुमार रजक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...