उरई, फरवरी 23 -- जालौन। मिट्टी भराई के काम में लगे ट्रैक्टर चालक की मौत में भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर उरई निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ चंगे ने पुलिस को बताया चाचा राजेश कुमार उनके मकान में ही रहते हैं और वह ट्रैक्टर चलाते थे। शनिवार रात नौ बजे चाचा के पास रामकुमार सिंह का फोन आया और ट्रैक्टर चलाने के लिए बुलाया। इसके बाद रात दो बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया चाचा शहजादपुरा और कुकरगांव के बीच मिट्टी भराई का काम कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहंचे जहां देखा ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया चाचा के ऊपर था। तभी सात आठ लोगों ने उन्हें वहां से निकाला और मेडिकल कॉलेज उरई ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.