हाजीपुर, मार्च 22 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. देसरी थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी ट्रैक्टर चालक का शव गांव में आते ही मचा कोहराम। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृत उफरौल पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी अनुरुद्ध सहनी के 27 वर्षीय बड़ा पुत्र होरिल सहनी था। घटना को लेकर बताया गया कि होरिल सहनी ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार के साथ-साथ जीवन यापन करता था। वह करिहो चंवर स्थित एक ईंट-भट्ठा से ट्रैक्टर पर ईंट लेकर अनलोडिंग के लिए चकौसन पीपापुल से जिमदारी घाट होते हुए राघोपुर की ओर जा रहा था। पीपापुल पर बाइक को साइड देने के दौरान चालक होरिल सहनी ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर नदी में पलट गई, जिसके कारण चालक दब गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अपने ग्रामीणों के साथ उक्त स्थान पर पहुंच गए और प्रशासन और स्...