हापुड़, जनवरी 30 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सरावनी में सहखातेदारी भूमि को लेकर चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। एक किसान ने अपने ही भाई व भतीजों पर जबरन खेत जोतकर मटर की फसल नष्ट करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव सरावनी के इमरान ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी भूमि खसरा संख्या 238 सहखातेदारी में है, जिसमें उसने अपने हिस्से में मटर की फसल बो रखी थी। आरोप है कि 11 जनवरी की रात उसके भाई हदीसुल रहमान व उसके पुत्रों जाने आलम और साजिद ने ट्रैक्टर चलाकर जबरन खेत जोत दिया, जिससे पूरी फसल नष्ट हो गई। फसल नष्ट होने से उसे करीब तीन लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। जब पीड़ित अपने खेत पर पहुंचा तो आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.