ट्रैक्टर घुसा दो को रौंदा, दुकानदार की मौत
बगहा, मई 20 -- लौरिया, एक संवाददाता। मठिया नया गांव स्थित दुकान में मंगलवार रात 8.30 से नौ बजे के बीच घुसाकर ट्रैक्टर से किराना व्यवसायी समेत दो को रौंद दिया। हादसे में मठिया के नया बाजार के स्व. राधे साह के पुत्र मदन साह (55) की मौत हो गई। वहीं स्वॅसदीक मियां का पुत्र जहरुद्दीन मियां गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक मठिया पड़री के तिलेश्वर यादव के पुत्र अमित यादव (25) को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इससे वह भी बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान, दारोगा ज्याशल कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायल और चालक को अस्पताल ले गए। इधर, किराना दुकानदार और चालक की स्थिति चिंताजनक देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों ने किराना दुकानदार को लेकर गोरखपुर मेडिकल अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.