कानपुर, जुलाई 12 -- मूसानगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सरौटा तृतीय से रविवार शाम को खेत जोतने के लिए जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सरौटा तृतीय का रहने वाला बत्तीस वर्षीय संजय निषाद रविवार शाम को अपना ट्रैक्टर लेकर गांव के ही वीरेंद्र निषाद का खेत जातने के लिए जा रहा था। खेतों के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खड्ड में पलट गया। जबकि चालक संजय निषाद ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जानकारी होते ही परिजन व गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही ट्रैक्टर को हटवाकर उसके नीचे दबे चालक को बाहर निकाला। इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी। इससे वहां को...