कोडरमा, मार्च 2 -- सतगावां। थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय बासोडीह के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार हाईवा द्वारा ट्रैक्टर को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद भाग रहे हाईवा को सतगावां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया तथा चालक को हिरासत में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गावां-गूंगी मार्ग पर एक अनियंत्रित हाईवा ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर को सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक राजू यादव (निवासी बारडोली) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद हाईवा चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और बढ़ा दी तथा सतगावां होते हुए नवादा (बिहार) की ओर भागने लगा। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भी अपने वाहनों से हाईवा का पीछा किया। तेज गति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.