उन्नाव, जून 20 -- बांगरमऊ, संवाददाता। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सहित किशोर छिटककर दूर जा गिरा और सवार उसकी मां ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर कुचल गई। इससे मां की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल बेटे को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा गंभीर फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गुरदासपुर गांव की निवासी 45 वर्षीय गुड्डी पत्नी रामदुलारे अपने 17 वर्षीय बेटे लवकुश के संग बाइक से माधौगंज गांव निवासी रिश्तेदार के घर जा रही थीं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे बांगरमऊ नगर के माढ़ापुर मार्ग स्थित शराब की दुकान के करीब उधर से ग...