रायबरेली, मार्च 12 -- परशदेपुर,संवाददाता। डीह थाने की परशदेपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के पूरे बसावन मजरे राहाटीकर गांव के रहने वाले बाइक सवार सूरज सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह बाइक से शशि पुत्री दिनेश के साथ परशदेपुर से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान संजय नगर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर के पीछे बंधे रोटावेटर में बाइक सवार युवक का पैर फंसकर कट गया। वहीं चपेट में आने से युवती भी घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीह थाना प्रभारी जितेन्द्र मोहन सरोज ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चला रहे युवक का पैर कट गया और युवती गंभीर रुप से घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.