ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से किसान की मौत
हरदोई, मई 28 -- हरदोई। बरसात में मवेशियों को कीचड़ से बचाने के लिए खेत से ट्राली में मिट्टी लदान कर घर लौट रहे युवा किसान की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई । जानकारी होने पर परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में एसडीएम अंकित तिवारी ने बताया कि जांच टीम की रिपोर्ट आने पर किसान को किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाया जाएगा । बखरिया निवासी 30 वर्षीय गौतम गुरुवार की सुबह अपनी ट्रैक्टर ट्राली से गांव के पश्चिम स्थित खेत से मिट्टी के ढेले भरकर घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने खेत से ट्रैक्टर ट्राली को जैसे ही ऊंचाई वाली चकरोड पर चढ़ाने का प्रयास किया। तभी स्टेरिंग के कटाव में दबाव के चलते गौतम सीट से नीचे गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर के बड़े पहिए के नीचे आने से कुचल गया। ग्रामीणो ने य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.