गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- फुलवरिया। एक संवाददाता फुलवरिया थाना क्षेत्र के चमारी पट्टी गांव में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक स्कूली छात्र की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में मातम पसर गया। मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के खुटवनियां गांव निवासी रमेश तिवारी के 12 वर्षीय पुत्र पुष्कर कुमार के रूप में हुई है। वह इन दिनों अपनी बहन के घर चमारी पट्टी गांव में रह रहा था। सोमवार को खेत की जुताई के दौरान वह ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बांध पर चढ़ते समय ट्रैक्टर का एक चक्का फिसल गया और वाहन अचानक पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से पुष्कर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक के घर ...