घाटशिला, दिसम्बर 30 -- घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र के काशिदा पंचायत अर्न्तगत प्रेम नगर गांव में मंगलवार को एक ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से गहनडीह निवासी 17 वर्षिय सबर मजदूर छोटु उर्फ बोंदा सबर की मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रैक्टर के मालिक लाल्टू गोराई ने मृतक को घायल समझकर उसे बाईक पर बैठाकर तत्काल घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ईलाज के लिए लाया, लेकिन जांचो उपरांत चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। इस मामले को लेकर ट्रैक्टर मालिक लाल्टू गोराई को पुलिस ने हिरासत में लेकर घाटशिला थाना में रखा है। घटना स्थल पर काफी संख्या में महिला पुरुष एवं मृतक के परिजन पहुंचकर मुआवजे की मांग करने लगे। समाचार लिखे जाने तक शव को अत्यपरीक्षण घाटशिला अनुमंडल अस्पताल म...