बाराबंकी, मार्च 20 -- त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना के मदरहा गांव के पास भट्ठा पर गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से उसके नीचे चालक दब गया। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने चालक को नीचे से निकाला। घायल का मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। देर शाम को जब शव गांव लाया गया तो फिर से घर में कोहराम मच गया। ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हुआ हादसा:लोनीकटरा थाना के सोनिकपुर गांव निवासी शिव शंकर (21) पुत्र रामरूप मदरहा गांव स्थित ईरंट भट्ठा पर ट्रैक्टर-ट्राली चलाता था। गुरुवार की सुबह भट्ठा पर ही ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस घटना में शिवशंकर ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबा गया। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे से शिवशंकर को निकाला। उसे घायल अवस्था में स्थानीय सीएचसी ले जाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.