ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी
पलामू, मई 8 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। पांकी प्रखंड के आसेहार निवासी एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पति बासुदेव कुमार रवि सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ के समीप हुई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से वे बुरी तरह घायल हो गए हैं। बासुदेव कुमार रवि किसी कार्य से मेदिनीनगर की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान महावीर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- ट्रक व हाईवा की टक्कस में यूपी का चालक जख्मी घटना की सूचना मिलने पर उनके परिजन व शुभचिंतक भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.