गिरडीह, दिसम्बर 24 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-मधुपुर एन एच पथ पर दौरहैया के पास मंगलवार सुबह ट्रैक्टर और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटन में बाइक सवार रामलाल बेसरा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका एक पैर टूट गया। घायल बाइक सवार बड़कीटांड़ पंचायत के दालगंदो गांव का रहनेवाला है। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे एन एच आई के एंबुलेंस द्वारा गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गयी जबकि ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। बताया जाता है कि रामलाल बेसरा गांडेय के भलपहरी गांव के एक रिश्तेदार के यहां से अपना घर बाइक से जा रहा था। इस बीच दौरहैया के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की सीधे टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घट...