ट्रैक्टर के धक्के से दो बच्चे घायल
पलामू, मई 24 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर में एनएच 139 के बगल में स्थित भगत तेंदुआ ब्रह्म स्थान के समीप मेन रोड पर रविवार को ट्रैक्टर के धक्के से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान भगत तेंदुआ निवासी सुजीत बैठा के 12 वर्षीय पुत्र भोला कुमार एवं शिवम पासवान के पुत्र सुंदरम पासवान के रूप में हुई है। प्रारंभिक अनुसंधान के अनुसार दोनों बच्चें साइकिल से सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार से हरिहरगंज से छतरपुर की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भोला कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.