ट्रैक्टर के धक्के से दीवार गिरी दो बहनें घायल
बांदा, जून 30 -- बांदा। ट्रैक्टर का धक्का लगने से दीवार गिर पड़ी झोपड़ी में सो रही दो सगी बहने दब कर घायल हो गई। दोनो को लिया अस्पताल में भर्ती कराया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी चुनबाद सड़क किनारे झोपड़ी बना कर रहता है। सोमवार की रात 13वर्षीय पुत्री पिंकी अपनी 4वर्षीय छोटी बहन संगीता के साथ सो रही थी। तभी वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर का धक्का दीवार में लग गया। जिससे दीवार गिर पड़ी। दोनो बहने मलवे में दब कर घायल हो गई। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- अवैध खनन में लगी मिट्टी लदे ट्रैक्टर से भिड़ी सफारी, चार घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.