मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- मिर्जापुर। संतनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर से सिरसी रोड पर पटेहरा आईटीआई कालेज के पास रविवार सुबह सामने से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक और उसपर पीछे बैठा आठ वर्षीय बालक सड़क पर गिरने से भंगीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण दोनों घायलों को पटेहरा सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के सहरसा निवासी 17 वर्षीय विवेक रविवार सुबह अपने पड़ोसी आठ वर्षीय राज को बैठा कर दीप नगर आ रहा था। सामने से सिरसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को कट मार दिया, जिससे बाइक चालक और सवार दोनों सड़क की पटरी पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि दीपक सिंह पटेल ...