भागलपुर, मई 1 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता सुल्तानगंज-मुंगेर मुख्य सड़क मार्ग पर जहांगीरा काली मंदिर समीप गुरुवार की शाम ट्रैक्टर के धक्के से एक किशोर की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन में कोहराम मच गया है।बताया गया कि छोटी धपरी, श्यामपुर मुंगेर निवासी संटू तांती पांच दिन पूर्व अपनी बहन के घर शादी समारोह में जहांगीरा अपने पुत्र के साथ आया था। उसका 13 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार सड़क पर पैदल जा रहा था। इसे दौरान एक ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया। हादसे में घायल किशोर को परिजन सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक के पिता ने बताया कि मृतक तीन भाई में दूसरे स्थान पर है। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। किशोर को मृत घोषित किए जाने के बाद पिता और साथ आए लोग बालक को लेकर चले गए।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.