लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- मैगलगंज, संवाददाता। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के बाईकुआं गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय ग्रामीण की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। बाईकुआं गांव निवासी सुरेश उर्फ महतिया (40) पुत्र रामनिवास लोधी रविवार देर रात मकान के बाहर रास्ते पर बैठे हुए थे, तभी खेत से भूसे से भरी दो ट्रालियों को जोड़कर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सुरेश के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर गांव के ही किसान का था। घटना की सूचना पुलिस को सोमवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभा...