सासाराम, अप्रैल 3 -- बिक्रमगंज, हिटी। थाना क्षेत्र कौपा गांव के समीप शुक्रवार को ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के नुआंव निवासी सुरेश राम का 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार अपनी बाइक से कोनी गांव लौट रहा था। कौपा स्थित सरकारी फॉल के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...