उन्नाव, मई 22 -- बांगरमऊ। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के तेरवा जहांगीराबाद गांव के रहने वाले 24 वर्षीय शीलू कुमार पुत्र मुन्नीलाल गुरुवार शाम अपनी 23 वर्षीय पत्नी प्रीति और 60 वर्षीय मां कमला और भतीजे अनुराग के संग ई रिक्शा से अपने एक वर्षीय बच्चे की दवाई लेने बांगरमऊ सीएचसी आ रहा था। तभी रास्ते में संडीला मार्ग स्थित गोशाकुतुब गांव के निकट सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और हादसे के समय रिक्शा पर सवार परिवार के सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस चालक ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी कमला की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...