ट्रैक्टर के कुलचने से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, चार हिरासत में लिए
शामली, जून 24 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव किवाना में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को कथित तौर पर ट्रैक्टर से कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। गांव में शव पहुंचा तो परिजनों ने मुकदमा दर्ज एवं आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद मामला शांत हुआ। गांव में तनाव का माहौल है। गांव किवाना निवासी 30 वर्षीय प्रदीप पुत्र काला ट्रैक्टर के कुलचने से गंभीर घायल हो गया था। यह भी पढ़ें- मारपीट की घटना में पांच घायल, चार पर हुआ मुकदमा परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों के ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप लगाया था। गंभीर हालत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.