बागपत, फरवरी 14 -- खेकड़ा। नूरपुर गांव में एक युवक ने ट्रैक्टर से स्टंटबाजी करते हुए सांकरौद गांव के किसान की गेहूं और गन्ने की फसल नष्ट कर दी। सिंचाई की पाइपलाइन भी तोड़ दी। ट्रैक्टर के नीचे कुचलने से किसान और मजदूर बाल बाल बचे। विरोध करने पर ट्रैक्टर चालक और उसके भाइयों ने किसान के साथ अभद्रता की और जान से मार देने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। नूरपुर गांव मौजे में सांकरौद गांव के किसान दीपक की कृषि भूमि है। उसने उस पर गेहूं और गन्ने की फसल बोई हुई है। दीपक का आरोप है कि वह मजदूरों के साथ खेत पर गन्ने की कटाई कर रहा था। तभी नूरपुर गांव का सुनील ट्रैक्टर से स्टंट कराता हुआ वहां पहुंचा। तभी तेज गति का ट्रैक्टर उसके खेतों में घुस गया। जिससे गेहूं और गन्ने की काफी फसल नष्ट हो गई। सिंचाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.