बांदा, जनवरी 30 -- बांदा। संवाददाता ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फतेहगंज थाना क्षेत्र के कन्दोहरा निवासी बाबूराम पुत्र देवी दयाल ने गुरूवार को सूचना दी कि उसके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली गई है । शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर की सूचना पर पुलिस ने उमेश पुत्र सोहावन निवासी खेरवा थाना बरौधा जनपद सतना को बरछा डड़िया रपटा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । उपनिरीक्षक गुलाब चन्द्र यादव ने बताया कि आरोपी के पास से बैटरी बरामद की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...