सीतापुर, मार्च 9 -- गोंदलामऊ, संवाददाता। संदना थाना क्षेत्र के नहवैया में ट्रैक्टर की बैटरी को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। रास्ते में रोककर दबंगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया और बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी पीटा। मारपीट में दंपति को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। संदना के नहवैया निवासी छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही मसालू, जगदीश, संदीप और सनी ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने ट्रैक्टर की बैटरी खोलकर रख लेने की बात कहकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों आरोपियों ने उनको लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब छोटेलाल की पत्नी उन्हें बचाने दौड़ी, तो दबंगों ने उनके साथ भी अभद्रता की और उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.