फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। वाजीदपुर गांव में एक ट्रैक्टर की डिग्गी से डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल चोरी कर लिया गया। ट्रैक्टर मालिक ने एक महिला पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाजीदपुर गांव के मलिखान ट्रैक्टर लेकर खरीदारी करने जा रहा था। गांव में ही एक ग्रामीण के घर के पास ट्रैक्टर खड़ा कर मलिखान किसी काम से चला गया। इसी दौरान ट्रैक्टर की डिग्गी में रखे डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल फोन निकाल लिया गया। जब वापस मलिखान लौटा तो रुपये गायब थे। मलिखान ने पुलिस को बताया कि जब वह ट्रैक्टर के पास आया तब महिला को वहां से निकलते हुये देखा था। शक होने पर विरोध किया। इस पर महिला ने मोबाइल तो वापस कर दिया मगर रुपये नहीं लौटाये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...