मोतिहारी, अप्रैल 17 -- सुगौली, महेश्वर। सुगौली थाने के उत्तरी छपरा बहास पंचायत के कैथवलिया पोखर के समीप ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक कैथवलिया निवासी दुखी सहनी का पुत्र राजेश सहनी(35) था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देकर बाइक सवार युवक को आनन फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही सीएचसी पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि राजेश सहनी भगिनी की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन शव से लिपटकर विलाप करने लगे,इससे माहौल बेहद गमगीन हो गया।मृतक अपने पीछे चार बच्चियों को छोड़ गया है। इससे परि...