भागलपुर, दिसम्बर 17 -- कदवा थाना क्षेत्र के पकड़ा बासा गांव के बाहर एक युवक बंटी कुमार (17) पिता किशोर शाह की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। मृतक भरोसा सिंह टोला कदवा का रहने वाला था। घटना के बाद लोग अफरातफरी के बीच दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि युवक मोटरसाइकिल से घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंचे। पिता किशोर साह बेटे के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर कह रहे थे, मुझे छोड़कर क्यूं चला गया। मृतक युवक से एक भाई बड़ा और दो बहन छोटी थी। बहन अपने प्यारे भाई के शव पर दहाड़ मारकर रो रही थी। वह बार-बार कह रही कि अब हर वर्ष किसके कलाई पर राखी बांधूगी। इतना ही बोलकर बहन बेहोश हो जाती है। शव का अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.