दरभंगा, अप्रैल 25 -- दरभंगा। सिमरी थाना क्षेत्र के सढ़वाड़ा में शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए उसे डीएमसीएच भेजवाया। इमरजेंसी विभाग में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक की बहन और बहनोई इमरजेंसी विभाग पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान वार्ड छह निवासी मुकुल कुमार के रूप में की। उनके बहनोई ने अपना नाम आश्विनी कुमार श्रीवास्तव बताया। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे उन्हें सूचना मिली थी। यह भी पढ़ें- अररिया: अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से 32 वर्षीय बढ़ई मिस्त्री की मौत यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत,कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...