बगहा, फरवरी 20 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। चौतरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया के पास बगहा-लौरिया सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप घायल गये। घटना शुक्रवार की शाम पांच बजे की है। महिला लौरिया थाने के सिसही की तारकेश्वर मुखिया की पत्नी 50 वर्षीय रंभा देवी थी। वह परसौनी में एक रिश्तेदार के यहां अष्टयाम में शामिल होकर लौट रही थी। सूचना पर 112 मोबाइल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को बगहा अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी ऋषिकांत सिंह को अस्तपाल भेजा गया है। वे मामले की जांच व कार्रवाई कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार लौरिया थाना क्षेत्र के सिसही गांव निवासी तारकेश्वर मुखिया पत्नी के साथ परसौनी में एक रिश्तेदार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.