बेगुसराय, जून 6 -- गढ़पुरा। बखरी थाना क्षेत्र स्थित मौजी हरिसिंह पंचायत के वार्ड नंबर-एक में शनिवार को एक ट्रैक्टर चालक ने बिजली के पोल में ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल गिर पड़ा। उस जगह पर उपस्थित कई बच्चे बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक चिमनी से मिट्टी गिराकर खाली ट्रैक्टर लेकर मौजी हरिसिंह से हसनपुर की तरफ जा रहा था। गाड़ी का चालक मोबाइल चलाते हुए गाड़ी चला रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ी चालक मौजी हरिसिंह वार्ड नंबर-दो का निवासी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...