मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- बोचहां। बुधनगरा चौक के समीप शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। हादसे में पीयर थाने के श्रीकांत सिमरा निवासी लालबाबू राय का पुत्र श्रवण कुमार जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर चालक बोचहां थाने के कनहरा रघु निवासी परीक्षण मांझी के पुत्र सुनील मांझी को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...