बगहा, मई 3 -- बगहा। बगहा पुलिस जिला के चिउटाहां थाना क्षेत्र के नौतनवा चौक के पास शनिवार देर शाम ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। चिउटाहां थानाध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि मृतक वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के कोतराहा गांव निवासी बैजनाथ शर्मा के पुत्र रमेश शर्मा (27) था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया गया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर से कुचल व्यवसायी की मौत, सड़क जाम मृतक के पिता बैजनाथ शर्मा ने बताया कि रमेश नौतनवा स्थित अपने मामा नागेंद्र शर्मा के घर आया था। वहीं से वह बाइक से शनिवार की शाम जा रहा था। तभी...