मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के गुलाबपट्टी पंचायत के तेलिया छपरा चकला के समीप सोमवार को ट्रैक्टर की ठोकर से जन सुराज नेता 40 वर्षीय सुधीर कुमार जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। वह रामपुर खुर्द गांव निवासी पूर्व विधायक स्व. भाग्य नारायण राय के पुत्र हैं। पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर से बाइक से घर लौटने के दौरान हादसा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...