सीतामढ़ी, मई 31 -- पुपरी। पुपरी-सुरसंड पथ पर ट्रैक्टर के ठोकर से बाइक सवार गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी बाइक सवार की पहचान नारायणपुर गांव निवासी बेचन मण्डल के पुत्र चन्दन कुमार के रूप में की गई हैं। लोगों के द्वारा जख्मी बाइक सवार चन्दन कुमार को इलाज के लिए एसडीएच पुपरी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के द्वारा जख्मी बाइक सवार का समुचित उपचार किया गया। इसके बाद जख्मी बाइक सवार को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार चन्दन कुमार अपने घर से पुपरी आ रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिस वजह से बाइक सवार गम्भीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...