हाजीपुर, मार्च 15 -- पेज पांच पर लीड.. बिदुपुर,संवाद सूत्र। बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजसन चौके रहीमपुर जाने वाली सड़क में मिडिल स्कूल के समीप एक ट्रैक्टर की ठोकर से एक बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना शनिवार के शाम की बतायी गई है। मृतका तनीषा तंवी स्थानीय स्कूल की पांचवें वर्ग की छात्रा थी। ट्रैक्टर चालक और ढाला में बैठे लोग मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद से स्थानीय लोग और परिजनों में आक्रोश है। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में मातम छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रहीमपुर वार्ड नंबर-09 में एक व्यक्ति के मौत के बाद अंत्येष्टि से गांव का ट्रैक्टर पर मंजिल से लोग लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर रहीमपुर मिडिल स्कूल के पास पहुंचे कि ट्रैक्टर से तनीषा की ठोकर लग गई। मामले में कुछ लोगों ने बताया कि तनीषा सड़क ...