जौनपुर, अप्रैल 1 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के इटाएं बाजार में मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक पेंटर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मड़ियाहूं नगर के नयापुर निवासी हरिश्चंद्र बाइक से हरसिंहपुर पेंटिंग का कार्य करने जा रहे थे। जैसे ही वह इटाएं बाजार के पास पहुंचे, एक ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.