सीतापुर, अप्रैल 29 -- मिश्रिख, संवाददाता। मिश्रिख के जोतपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से सााइकिल सवार 10 वीं की छात्रा की मौत हो गई। वहीं, बड़ी बहन घायल हो गई। हादसे के समय दोनों बहने एक ही साइकिल से स्कूल जा रहीं थी। छोटी बहन का शव देख बड़ी बहन बेसुध हो गई।बनियापुर निवासी छात्रा शुभी (14) राजकीय इंटर कॉलेज में 10 वीं की छात्रा है। शुभी बुधवार को अपनी बड़ी बहन रीता के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी। वह जोतपुर के पास पहुंची ही थी तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में शुभी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बहन का शव देख रीता बेसुध हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने रीता को मिश्रिख सीएचसी भेजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर...