इटावा औरैया, अप्रैल 3 -- बकेवर। लखना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मरदान निवासी 40 वर्षीय शिवराम दोहरे पुत्र मोहनलाल लखना से अपने घर साइकिल से लौट रहे थे। जैसे ही वह लखना-नबादा मार्ग पर ईकरी तिराहा के पास पहुंचे, तभी भूसा लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली का पहिया उनके पैर और कमर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को 108 एंबुलेंस से 50 शैया अस्पताल बकेवर पहुंचाया, जहां डॉक्टर रविंद्र साहू ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.