उरई, फरवरी 7 -- कालपी, संवाददाता। ग्राम धामनी के पास शुक्रवार देर शाम बाइक सवार वृद्ध व उसके पौत्र को तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में वृद्ध को झांसी ले जाया जा रहा था पर रास्ते में उसकी मौत हो गई जबकि पौत्र की हालत ठीक बताई गई। वृद्ध अपने पौत्र के साथ दवा लेकर गांव लौट रहा था। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम अटरा कला निवासी आशाराम 65 वर्ष दवा लेने के लिए ग्राम दमरास गए थे। वहां से वापस लौटते समय वह अपने पौत्र के साथ बाइक पर सवार थे। जैसे ही वे ग्राम धामनी के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में आशाराम गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पौत्र को मामूली चोट आई। उन्हें उपचार हेतु झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, परंतु घाव गहरे होने के कारण रास्ते में ही आशाराम की मौत हो गई। अस्पत...