पीलीभीत, जून 2 -- पूरनपुर, संवाददाता। थाना गजरौला के गांव सुहास के रहने वाले प्रेमपाल पुत्र चंद्रपाल 22 अप्रैल को रमनगरा में बैग बेचकर वापस घर जा रहे थे। रास्ते में अनियंत्रित गति से जा रहे टैªक्टर के चालक ने प्रेमपाल को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। प्रेमपाल को पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से पीलीभीत रेफर कर दिया गया। उसके बाद प्रेमपाल को बरेली के एक निजी अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया। उनके पिता चंद्रपाल ने ट्रैक्टर स्वामी सतीश कुमार पुत्र प्रेमचंद्र निवासी देवीपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...