संभल, मार्च 7 -- जनपद बुलन्दशहर के थाना रामघाट क्षेत्र में गुरुवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला घायल हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गुन्नौर क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी बृजेश कुमार 32 वर्षीय पुत्र रामजीत अपने छोटे भाई हरवेश की पत्नी सुनीता के साथ रामघाट थाना क्षेत्र के गांव केला नगला में अपने ससुराल में हुई गमी में शामिल होने के बाद होली मिलने गया था। वहां से दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में बाइक के सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनीता घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था ।घटना की सूचना मिलते ही परिवारजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक का शव शुक्रवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.