सोनभद्र, अप्रैल 10 -- सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तेंदू पुल के समीप शुक्रवार की दोपहर बाद करीब चार बजे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार चार वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। कोतवाली क्षेत्र के करमहरा निवासी बृजेश अपनी पत्नी रीता और 4 वर्षीय बेटी अंशिका के साथ मधुपुर से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे तेंदू पुल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बृजेश भी चोटिल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अंशिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बृजेश का इलाज अस्पताल में ...