प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। घर के पास साइकिल चला रहे मासूम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर में घायल मासूम को परिजन ट्रामा सेंटर ले गए। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसपुर (समापुर) निवासी शिव बहादुर वर्मा का 10 वर्षीय बेटा ऋतिक वर्मा घर का इकलौता वारिस था। रविवार सुबह वह घर के पास ही सड़क के किनारे साइकिल चला रहा था। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मासूम के ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बालक को लेकर लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचे। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना...