आगरा, जनवरी 2 -- शुक्रवार की सुबह एक बाजार में बालू रेत उतारकर एक ट्रैक्टर ट्राली को चालक वापस लेकर आ रहा था। चौक सट्टी बाजार की ओर लौटते समय चालक ने ट्रैक्टर को लापरवाही से चलाकर बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गुड्डू पुत्र भोले निवासी नई बस्ती सहावर रोड गंजडुंडवारा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बानमंडी क्षेत्र में ड्यूटी कर रहा होमगार्ड मौके पर पहुंच गया और ट्रैक्टर को रुकवा लिया। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को जानकारी दी। स्वास्थ्य केंद्र से घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगां की मानें तो नो एंट्री के बाद भी सुबह के समय बाजार क्षेत्र से होकर तेज रफ्तार में ट्रैक्टर वाहन गुजरते हैं। इसी वजह से शुक्रवार को यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने नो एंट्री व्यवस्थ...