आगरा, मार्च 31 -- थाना क्षेत्र में पुरसारी चौराहा पर मंगलवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी मृतक की मां व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनाक्रम के अनुसार जनपद मैनपुरी के थाना ओछा क्षेत्र के गांव परमकुटी निवासी पवन कुमार पुत्र विजय बहादुर अपनी पत्नी पूनम और मां कुंवरश्री के साथ मंगलवार को पटियाली के बहादुर नगर स्थित भोले बाबा के आश्रम आए थे। मंगलवार की शाम करीब 5 बजे तीनों लोग बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पुरस...